मुजफ्फरनगर दंगे: 18 आरोपियों की जमानत अर्जी खारिज
(Budhana, Muzaffarnagar) अभियोजन पक्ष ने बताया कि अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश जितेंद्र कुमार ने यह कहते हुए आरोपियों की जमानत अर्जी खारिज कर दी कि जमानत की कोई गुंजाइश नहीं है । कुटबा में दंगों के दौरान एक महिला सहित आठ लोगों की हत्या कर दी गई थी जबकि 20 अन्य जख्मी हुए थे । इससे पहले, पुलिस ने दंगे के 110 आरोपियों के खिलाफ मामले दर्ज किए थे । दंगों की जांच के लिए गठित एसआईटी के मुताबिक, इसमें 50 से ज्यादा लोग कथित तौर पर शामिल थे । अब तक 38 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं जबकि बाकी अब भी फरार हैं ।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।