(Bari, Dhaulpur)
धौलपुर पुलिस अपनी कामयाबी में एक ओर नई इबारत लिखते हुए बड़ी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया है जिला पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह द्वारा कराये गए सर्च अभियान के तहत बाड़ी पुलिस ने देर रात 20 हजार किलो विस्फोटक जब्त किया है ये विस्फोटक पूना से धौलपुर लाया गया था जिसमे 318 कट्टे अमोनियम नाइट्रेट, बड़ी मात्रा में जिलेटिन की छड़े बरामद की गई है.... इसके साथ ही पुलिस ने मौके से विस्फोटक बनाने में काम आने वाले फ्यूज वायरों को भी जब्त किया है... दरअसल जिला पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बाड़ी थाना इलाके के दरासिया पूरा गाँव में एक विस्फोटकों से भरा ट्रक उतारा जा रहा है जिस सूचना पर जिला पुलिस अधीक्षक ने बाड़ी सीओ के एक नेतृत्व में देर रात को ही एक टीम गठित कर गांव में छापेमार कार्रवाई ... साथ ही पुलिस ने मोके से ट्रक में से उतारे जा रहे विस्फोटक को जब्त कर लिया कार्यवाही के दौरान पुलिस ने उत्तरप्रदेश के आगरा जिले के रहने वाले 2 युवकों को भी हिरासत में लिया है... लेकिन बड़ी मात्रा में बरामद किये गए विस्फोट को लेकर पुलिस आतंकी पहलू को ध्यान में रखकर पूछताछ कर रही है....
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।