इंडियन मुजाहिद्दीन का एक अन्य संदिग्ध कार्यकर्ता गिरफ्तार
(Anekal, Bangalore) पुलिस ने आज कहा कि उत्तर कन्नड़ जिले में भटकल के निवासी रियाज (32) को कल रात बेंगलूरू पुलिस ने यहां की पुलिस की मदद से गिरफ्तार किया। उसे आठ जनवरी को भटकल और बेंगलूरू से गिरफ्तार किए गए आईएम के तीन संदिग्धों से मिली जानकारी के आधार पर गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने कहा कि रियाज को पूछताछ के लिए बेंगलूरू ले जाया गया। बेंगलूरू पुलिस ने दावा किया कि उसने प्रतिबंधित आईएम के तीन कथित कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी और भटकल एवं बेंगलूरू पर छापों के दौरान विस्फोटकों के भारी जखीरे की बरामदगी के साथ ही एक संदिग्ध आतंकी साजिश का खुलासा किया है। पुलिस ने यह भी कहा कि हाल ही में बेंगलूरू में हुए विस्फोट में इन तीनों की भूमिका की जांच की जा रही है। इस विस्फोट में एक महिला मारी गई थी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।