आसाराम दुष्कर्म मामले में एक और गवाह की गोली मारकर हत्या
(GUJARAT, India) पुलिस प्रवक्ता ने यहां बताया कि गीता इन्क्लेव निवासी 40 वर्षीय अखिल गुप्ता रविवार रात स्कूटर से कहीं जा रहे थे। गंगा प्लाजा के पास म मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी जिससे उनकी मृत्यु हो गयी।
नाबालिग यौन उत्पीडन के आरोप में जेल में बंद आसाराम बापू मामले में गुप्ता सरकारी गवाह थे और गुजरात पुलिस उनसे पूछताछ कर चुकी थी। गुप्ता अलमासपुर में डेयरी का काम करते थे । हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है । पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है । गौरतलब है कि अखिल गुप्ता आसाराम बापू के गुजरात आश्रम में उनका नौकर था । बाद में वह सरकारी गवाह बन गया था । अब तक आसाराम मामले में तीन गवाहों की हत्या हो चुकी है। गौरतलब है कि सूरत की दो बहनों ने आसाराम के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कराया था। आसाराम के साथ ही दोनों बहनों ने उसके बेटे नारायण साईं पर भी रेप का आरोप लगाया था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।