(HARYANA, India)
दिल्ली से लड़की लाकर इस सेक्स रैकेट को चलाया जा रहा था, सभी सातों के खिलाफ वेश्यावृत्ति का मामला दर्ज किया गया है, शनिवार रात पुलिस को सूचना मिली कि दिल्ली से लाकर से बैंक कॉलोनी में वेश्यावृत्ति करवाई जा रही है, इसके बाद शहर थाना पुलिस ने देर रात करीब साढे़ 10 बजे छापा मारा, पुलिस ने मकान से एक लड़की, दो महिलाओं और चार लड़कों को गिरफ्तार किया, आरोप है कि कोंट रोड वासी एक महिला ने बैंक कॉलोनी में मकान किराये पर लिया और वेश्यावृत्ति का धंधा शुरू कर दिया, रोहतक में विवाहित तिगड़ाना की एक महिला भी उसके पास आने लगी, शनिवार की रात उक्त महिला ने दिल्ली से एक युवती को वेश्यावृत्ति के लिए बुलाया, आरोप है कि काफी दिनों से वेश्यावृत्ति का ये खेल चल रहा था, आसपास के लोगों ने ही इसकी सूचना पुलिस को दी, पुलिस ने पकड़े गए सभी आरोपियों के खिलाफ वेश्यावृत्ति का मामला दर्ज किया है, पुलिस कार्रवाई के दौरान मकान के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई. पुलिस सभी को गाड़ी में बैठाकर थाने लेकर गई.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।