शशि थरुर से चार घंटे तक गहन पूछताछ
(India)
दिल्ली पुलिस की एक विशेष टीम ने एक साल पहले हुई सुनंदा पुष्कर की रहस्यमय मौत से जुडी परिस्थितियों और पत्रकार मेहर तरार से उनके टकराव को लेकर शशि थरुर से रात करीब चार घंटे तक गहन पूछताछ की । थरुर से पूछताछ रात करीब आठ बजे शुरू हुई जो करीब मध्यरात्रि तक चली। पूछताछ के बाद थरूर मीडिया के सवालों का जवाब दिये बगैर अपने वाहन में बैठकर चले गये । पुलिस ने भी पूछताछ के बारे में कोई जानकारी देने से इंकार कर दिया । पुलिस सूत्रों ने कहा कि यह पूछताछ का पहला दौर है और थरुर को फिर बुलाया जा सकता है। हालांकि सूत्रों ने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री से सुनंदा के शरीर पर चोट के 15 निशानों के बारे में पूछा गया, खासकर चोट संख्या 10 के बारे में जो एक इंजेक्शन का निशान था क्योंकि मेडिकल रिपोर्ट में कहा गया है कि उनके शरीर में मौजूद जहर या तो मुंह के जरिए दिया गया या इंजेक्शन से. उनसे 15 जनवरी को तिरुवनंतपुरम से दिल्ली की फ्लाइट में दंपति के बीच हुए झगडे के कारण के बारे में भी पूछा गया जिसके बाद सुनंदा उन्हें हवाई अड्डे पर छोडकर लीला होटल में आ गई थीं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।