जनार्दन रेड्डी को जमानत
(India)
कर्नाटक के पूर्व मंत्री जनार्दन रेड्डी को शुक्रवार को जमानत मिल गई है। जनार्दन को कर्नाटक के बेल्लारी जिले में अवैध खनन का दोषी पाया गया था, जिसके चलते उन्हें तीन साल की सजा काटनी पड़ी। लेकिन अब उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया है। जनार्दन रेड्डी और उनके भाई करूनाकर रेड्डी कर्नाटक में भाजपा सरकार में मंत्री थे। बताया जाता है कि दक्षिण भारत में भाजपा की पहली बार सरकार बनाने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी। गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को रड्डी को सशर्त जमानत देते हुए 10-10 लाख रूपये के दो मुचलके भरने का आदेश दिया था। साथ ही कहा था कि वे अपने घर बेल्लारी और आंध्र प्रदेश के नजदीकी शहर कड़पा और अनंतपुर नहीं जाएंगे। इसके अलावा उनका पासपोर्ट भी जब्त कर लिया गया था और उन्हें हर सुनवाई के दौरान कोर्ट में मौजूद रहने का भी आदेश दिया गया था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।