गणतंत्र दिवस के दिन मणिपुर के इंफाल में सीरियल ब्‍लास्‍ट
(MANIPUR, India) गणतंत्र दिवस के मद्देनजर पूरे देश में हाई अलर्ट के बावजूद सोमवार को मणिपुर के इंफाल में तीन सिलसिलेवार आइइडी धमाके हुए हैं। कम तीव्रता वाले इस आइइडी विस्फोट में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।हालांकि अभी तक इस बात का पता नहीं चला पाया है कि यह किस तरह का ब्लास्ट है और इस घटना को किसने अंजाम दिया है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच कर रही है। इंफाल में हुए इन सिलसिलेवार धमाकों ने गणतंत्र दिवस के जश्न को फीका कर दिया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।