बहुचर्चित सारधा चिटफंड घोटाले में सीबीआई ने कांग्रेस नेता और पूर्व केन्द्रीय मंत्री मतंग सिंह को गिरफ्तार कर लिया। सिंह पर सारधा समूह के चेयरमैन सुदीप्त सैन से 28 करोड़ रूपए की धोखाधड़ी करने का आरोप है। छह बार समन किए जाने के बाद सिंह शनिवार सुबह साल्टलेक के सीजीओ कॉम्प्लेक्स स्थित सीबीआई कार्यालय पहुंचे। लगभग आठ घंटे तक पूछताछ के बाद जांच एजेन्सी ने सिंह को गिरफ्तार कर लिया। सुदीप्त सैन ने मामले के खुलासे से पहले सीबीआई को भेजे अपने पत्र में सिंह पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया था। सुदीप्त का आरोप है की सिंह ने अपना एक चैनल बेचने के लिए उसके साथ सौदा किया था। सौदा 28 करोड़ रूपए में तय हुआ था। करार के अनुसार सुदीप्त ने 28 करोड़ रूपए सिंह को दे दिए। मालिकाना हस्तांतरित करने से पहले ही सिंह ने करार रद्द कर दिया। न तो चैनल का मालिकाना दिया और न ही पैसे लौटाए। सिंह ने उसे कुछ चेक दिए थे, लेकिन सभी चेक बाउंस हो गए। सीबीआई की पूछताछ में भी सुदीप्त सैन ने सिंह पर यह आरोप लगाया था। इससे पहले विधानगर पुलिस और ईडी ने सिंह से पूछताछ की थी। शुरू में सिंह ने मीडिया को बताया था कि उन्होंने सुदीप्त सैन के पैसे राजेश बजाज नामक व्यवसायी के हाथों भिजवा दिए थे....
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।