राजधानी जयपुर के हरमाड़ा थाना इलाके से 6 वर्षीय बालिका के अपहरण के आरोपी को जेल भेज दिया है। अपहरण के मामले मंे पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को जिला एवं सेशन न्यायालय में पेश किया, जहां से कोर्ट ने आरोपी नरेन्दª को जेल भेजने के आदेश दिए हैं। रविवार को हरमाड़ा थाना इलाके में घर के पास अपहृत बालिका अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी, इसी दौरान पिकअप चालक नरेन्द्र उस बालिका को अपनी गाडी में बैठाकर फरार हो गया। इस घटना की जानकारी जैसे ही अन्य बच्चों ने दी तो कालोनीवासियों ने कई टीमों का गठन कर बालिका की तलाश तेज की। तलाश के दौरान कुछ दूरी पर पिकअप चालक सीकर रोड पर नजर आया तो बालिका के परिजनों ने बालिका को छुडाकर आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। मामले को गंभीर मानते हुए पुलिस ने आरोपी नरेन्दª से पूछताछ की। पूरे मामले को बाल तस्करी और अन्य अपराधों से जुडा मानकर खुद एसीपी अब पूरे मामले की जांच में जुटे हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।