हरियाणा के डीजीपी वाई पी सिंघल ने कहा है कि आरोपियों के बारे में सूचना देने वाले को पांच लाख रूपये इनामी राशि दी जाएगी.इस हैवानियत को लेकर कई जगर विरोध प्रदर्शन हुए. इस बीच पीड़ित महिला के परिवार के लिए न्याय की मांग करते हुए विभिन्न सामाजिक संगठनों ने मोमबत्ती ले कर जुलूस निकाला और धरना दिया. प्रदर्शनकारी रोहतक के मानसरोवर पार्क में एकत्र हुये. इन लोगों ने घटना के विरोध में मोमबत्ती जुलूस निकाला और जल्द से जल्द पीड़ित के परिवार को न्याय देने की मांग की. प्रदर्शनकारियों ने शहर के बापू पार्क के सामने सड़क पर धरना भी दिया.पुलिस उस शख्स की तलाश कर रही है. हरियाणा के कानून और व्यवस्था के एडीजीपी मोहम्मद अकील ने रविवार को घटनास्थल का दौरा किया और एसआईटी के सदस्यों और पुलिस के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विचारविमर्श किया. उन्होंने कहा कि पुलिस ने इस मामले में महत्वपूर्ण सुराग हासिल किये हैं और दोषियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.आपको बता दें कि नेपाल की रहने वाली मानसिक रूप से निशक्त 28 वर्षीय एक लड़की के साथ क्रूरतापूर्वक बलात्कार किया गया और उसकी हत्या कर शव को रोहतक-हिसार राजमार्ग से लगे एक गांव के खेत में फेंक दिया गया था. मृतक पिछले तीन माह से यहां अपनी बहन के पास रहती थी और ‘पोस्ट ग्रेजुएट इन्स्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज’ (पीजीआईएमएस) में उसका इलाज चल रहा था.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।