(DELHI, India)
मोटोरोला ने अपने पॉपुलर डिवाइस मोटो ई स्मार्टफोन की कीमत को घटाकर भारत के बाजार में उतारा है। अभी यह मात्र 5,999 रुपये में फ्लिपकार्ट पर है पर इससे पहले यह 6,999 रुपये की कीमत पर उपलब्ध था।1000 रुपये की कटौती के साथ यह बजट सेग्मेंट में आ गया है और कंपनी की ओर से उम्मीद की जा रही है कि बाजार में इसके लिए क्रेज देखने को मिलेगा। यह डिवाइस पहले ही कंज्यूमर्स के बीच काफी पॉपुलर था और अब कीमत में कटौती होने के बाद तो लोग इसे और भी ज्यादा अपनाना चाहेंगे।मोटो ई ऐसा पहला डिवाइस है जिसके द्वारा मोटोरोला बाजार में दोबार एंट्री कर रहा है। पिछले वर्ष मई माह में लांच होने के बाद इस डिवाइस को काफी प्रशंसक और खरीददार मिले। इस डिवाइस की सबसे बड़ी विशेषता इसकी बैटरी लाइफ है।इसमें 960 गुणा 540 पिक्सल रेजोल्यूशन व कार्निंग गोरिल्ला ग्लास के प्रोटेक्टीव कवरिंग के साथ 4.3 इंच का क्यूएचडी डिस्प्ले है। साथ ही इसमें 1.2जीएचजेड डुअल कोर स्नैपड्रगन 200 प्रोसेसर, 1जीबी का रैम और 4 जीबी का इंटरनल स्टोरेज है।यह डुअलसिम डिवाइस एंड्रायड 4.4 किटकैट व लॉलीपॉप अपडेट के साथ आ रहा है। इसके अलावा इसमें 5एमपी का रियर कैमरा व 1,980 एमएएच की बैटरी है।
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।