(DELHI, India)
दो बार एसआईटी की पूछताछ के दौर से गुजर चुके पूर्व यूनियन मिनिस्टर शशि थरूर आज तीसरी बार फिर पेश हो सकते हैं। एसआईटी आज फिर कर सकती है शशि थरूर से पूछताछ सुनंदा पुष्कर की मौत के मामले में पूर्व सेंट्रल मिनिस्टर और कांग्रेस लीडर शशि थरूर से आज फिर पूछताछ हो सकती है। पुलिस कमिश्नर भीमसेन बस्सी ने वेडनेस डे को बताया कि सुनंदा के हसबेंड थरूर को समन भेजा जा चुका है। थरूर से पिछली बार आठ घंटे पूछताछ की गई थी। तब बस्सी ने कहा था कि थरूर से अधिक पूछताछ नहीं हो सकी थी। एसआइटी की मानें तो उनसे इस बार फिर घंटों पूछताछ की जाएगी। बुधवार को थरूर के ड्राइवर बजरंगी व दो अन्य महिलाओं से एसआइटी ने घंटों पूछताछ की। दोनों महिलाएं कौन हैं, उनके बारे में जानकारी नहीं दी गई है। इससे पहले सुनंदा के बेटे शिव मेनन से भी लंबी पूछताछ हो चुकी है। हाई कोर्ट ने रिजेक्ट की पिटीशन दिल्ली हाई कोर्ट ने सुनंदा पुष्कर की मौत की जांच ष्टक्चढढ् से करवाने की मांग संबंधी आरटीआई को रिजेक्ट कर दिया है। अदालत ने कहा कि यह प्रचार हित याचिका लग रही है। चीफ जस्टिस जी रोहिणी व जस्टिस आरएस एंडलॉ की बेंच ने कहा कि मामले में एफआईआर फाइल हो चुकी है। एसआइटी मामले की जांच कर रही है, इस स्थिति में जांच में हस्तक्षेप नहीं किया जा सकता।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।