वसंत विहार के होली चाइल्ड ऑक्सीलम स्कूल में प्रिंसिपल के दफ्तर में तोड़फोड़ की खबर के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर बस्सी को तलब किया और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए। प्रधानमंत्री ने केंद्रीय गृहसचिव से भी फोन पर बात की है और दिल्ली में बढ़ रहे अपराधों पर चिंता जताई है। उन्होंने इस तरह की घटनाओं पर ध्यान देने को कहा है। इससे पहले बस्सी ने इसे हमला नहीं,, चोरी की घटना बताया था। पीएम से मिलकर आने के बाद बस्सी ने मीडिया को बताया कि प्रधानमंत्री ने वसंत विहार हादसे के बारे में पूछने के लिए बुलाया था और उन्होंने हाल के दिनों ईसाई समुदाय के पूजास्थलों पर हुए हमलों पर दुख और चिंता जताई। बस्सी ने बताया कि हमने उन्हें पिछले मामलों की स्थिति से भी अवगत कराया। विकास पुरी मामले में तीन लोग गिरफ्तार किए गए हैं। रोहिणी वाला मामला आगजनी का था। जबकि वसंत कुंज मामले की जांच जारी है। उन्होंने दिल्ली में सुरक्षा कड़ी करने की बात भी कही। वही मानव संसाधन मंत्री बी एस बस्सी ने भी स्कूल पहुंचकर मामले की जानकारी ली और पुलिस को कड़ी सुरक्षा के निर्देश दिए.........
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।