नागालैंड के दीमापुर में हुए रेप मामले में अब एक नया मोड़ सामने आ गया है। नागालैंड सरकार ने केंद्र सरकार को बताया है कि ये मामला रेप का नहीं, बल्कि आम सहमति से बने यौन संबंध का है। मामले की जांच कर रही नागालैंड सरकार ने केंद्रीय गृह मंत्रालय को रिपोर्ट में कहा है कि, खान ने महिला का रेप नहीं किया था। हालांकि रिपोर्ट में कहा गया है कि मामले की जांच अभी जारी है और पुलिस फोरेंसिक रिपोर्ट्स का इंतजार कर रही है। सरकार ने गृह मंत्रालय को भेजी रिपोर्ट में कहा है कि 24 फरवरी को खान ने अपनी गिरफ्तारी के बाद पुलिस को बताया था कि महिला और उसके बीच आपसी सहमति से दो बार संबंध बने थे और उसने महिला को पांच हजार रूपए भी दिए थे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।