72 साल की नन के साथ गैंगरेप
(India)
पश्चिम बंगाल के नदिया जिले के गंगनापुर में एक 72 साल की नन के साथ गैंगरेप किया गया। नन के साथ इस वहशियत को स्कूल में लूटपाट करने आए गैंग के सदस्यों ने अंजाम दिया। इस घटना से गुस्साए लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया और ट्रेनें रोक दीं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मामले की सीआईडी से जांच कराने के आदेश दिए हैं। रानाघाट उपमंडल के स्थानीय कॉन्वेंट स्कूल के अधिकारियों के अनुसार रात को लगभग साढ़े बारह बजे गैंग ने कॉन्वेंट में प्रवेश किया और उनमें से तीन चार लोगों ने महिला को परेशान करने के बाद उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद गैंग के सदस्य अलमारी में रखे 12 लाख रुपये भी ले गए। सुबह मामला सामने आने के बाद स्कूल के छात्रावास के अधिकारियों ने नन को रानाघाट अस्पताल पहुंचाया। जिला मैजिस्ट्रेट पी. बी. सलीम ने बताया कि यह एक जघन्य घटना है और पुलिस ने पहले ही गिरोह के सदस्यों की तलाश करना शुरू कर दिया है। राज्य के शहरी विकास मंत्री फरहद हकीम ने बताया कि मुख्यमंत्री ने इस मामले की सीआईडी जांच के आदेश दे दिए हैं।उधर, ममता बनर्जी ने इस घटना को श्भयावहश् करार देते हुए सीआईडी जांच का वादा किया। ममता ने कहा, श्हम रानाघाट कॉन्वेंट में हुई इस घटना की पूरी तरह निंदा करते हैं।श् उन्होंने कहा, श्हमने सीआईडी जांच का आदेश दिया है। एजेंसी इस भयावह अपराध के सभी पहलुओं की जांच करेगी। अपराधियों के खिलाफ त्वरित और ठोस कार्रवाई की जाएगी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।