डीके रवि की मौत का मामला सीबीआई को सौंपने की मांग
(India)
ईमानदार आईएएस अधिकारी डीके रवि की रहस्यमय मौत मामले में विपक्ष लगातार कर्नाटक सरकार पर आरोप लगाते हुए इसकी सीबीआई जांच की मांग कर रहा है। वहीं, अधिकारी का परिवार इसे आत्महत्या मानने को तैयार नहीं है और उनकी हत्या की आशंका जताते हुए घटना की सीबीआई जांच की मांग की है और मांग न माने जाने की सूरत में आत्महत्या की धमकी दी है। जानकारी के अनुसार, गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दरमैया से बातचीत की और डीके रवि के मौत मामले को सीबीआई को सौंपने की सलाह दी। बीजेपी नेता बीएस येदियुरप्पा ने कहा कि डीके रवि के परिजन जब इस मामले की सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं तो मुख्यमंत्री को इसे सीबीआई के सुपुर्द कर देना देना चाहिए। वहीं, कर्नाटक से बीजेपी सांसदों ने संसद में विरोध जताते हुए आईएएस अधिकारी की मौत की सीबीआई जांच की मांग की है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।