सुनंदा मामले में दिल्ली पुलिस को एफबीआई की रिपोर्ट का इंतजार
(India)

दिल्ली पुलिस आयुक्त बी एस बस्सी ने शुक्रवार को कहा कि वे सुनंदा पुष्कर की मौत की वजह रहे जहर को लेकर एफबीआई की रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं, वहीं उन्होंने इन खबरों को खारिज कर दिया कि इस सिलसिले में पाकिस्तानी पत्रकार मेहर तरार से पूछताछ के लिए पाकिस्तानी उच्चायोग से संपर्क साधा गया है। सूत्रों ने कहा कि पुलिस अमेरिकी जांच एजेंसी से अंतिम रिपोर्ट मिलने के बाद अपने अगले कदम पर फैसला करेगी। पाकिस्तानी पत्रकार तरार से पूछताछ करने के लिए दिल्ली पुलिस द्वारा पाकिस्तान उच्चायोग से संपर्क किये जाने की खबरों के बारे में पूछे जाने पर बस्सी ने कहा, ‘हमने मेहर तरार से पूछताछ के लिए पाकिस्तान उच्चायोग से कोई संपर्क नहीं साधा। बस्सी ने 12 मार्च को कहा था कि तरार मामले में उचित कड़ी हैं और सुनंदा की मौत की जांच कर रही एसआईटी उनसे जल्द ही पूछताछ कर सकती है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।