सीबीआई करेगी डीके रवि मामले में जांच
(India)

आईएएस डीके रवि की मौत की जांच अब सीबीआई को सौंपी जाएगी. कर्नाटक मंत्रिपरिषद की बैठक में इस बबात फैसला किया गया है, जिसके बाद सोमवार को विधानसभा में चर्चा हुई और सिद्धरमैया सरकार ने केंद्र से इस बाबत सिफारिश की. इससे पहले सोमवार को सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने आईएएस की मौत मामले में जांच पर सवाल उठाए और हंगामा किया. विपक्ष के हमलों का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने कहा कि किसी की मौत पर राजनीति नहीं करनी चाहिए, वहीं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी रवि की पत्नी से फोन पर बात की और जांच का भरोसा दिया.विधानसभा में अपने जवाब में सीएम ने कहा हमें अपनी पुलिस और सीआईडी पर पूरा भरोसा है. सीबीआई और सीआईडी दोनों ही संस्था स्वतंत्र रूप से काम करती हैं. सिद्धरमैया ने स्पष्ट किया कि उनकी या सरकार की मंशा किसी का बचाव करने की नहीं है. वह यही चाहते हैं कि जो भी सच है वह सामने आए.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।