देश भर में पूर्ण मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी (एमएनपी) की समयसीमा 3 मई तक तय की गई थी, लेकिन दूरसंचार ऑपरेटर इस समयसीमा से चूक सकते हैं। सेल्युलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सीओएआई) ने यह बात कही है। सीओएआई के महानिदेशक राजन एस मैथ्यूज ने कहा, इस बात की संभावना है कि पूर्ण एमएनपी में देरी होगी। अपने पिछले अनुभव के आधार पर हमने दूरसंचार विभाग से पूर्ण एमएनपी को लागू करने के लिए संयोजन के वास्ते समिति बनाने को कहा है। कुछ नेटवर्क परीक्षण और रूटिंग के मुद्दों को सुलझाने की जरूरत है। अभी तक समिति की बैठक नहीं हुई है। पूर्ण एमएनपी से उपभोक्ताओं को देश के किसी भी हिस्से में आपरेटर बदलने पर अपना नंबर यथावत रखने की सुविधा मिलेगी।
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।