1984 के सिख विरोधी दंगा मामले में कांग्रेस नेता जगदीश टाइटलर को क्लीन चिट देने के बाद सीबीआई ने दिल्ली कोर्ट में केस की क्लोजर रिपोर्ट भी दे दी है. केस की फाइल बंद किए जाने का पीड़ितों के वकील ने विरोध किया और इसके चोरी-छिपे दाखिल किए जाने पर सवालिया निशान लगाए. जांच एजेंसी ने कहा कि सेशन कोर्ट के निर्देश के मुताबिक ही जांच करके उसने क्लोजर रिपोर्ट दी. अप्रैल 2013 में कोर्ट ने सीबीआई की पिछली क्लोजर रिपोर्ट को खारिज करते हुए मामले की दोबारा जांच करने के निर्देश दिए थे. गौरतलब है कि टाइटलर को मामले में दो बार क्लीन चिट मिल चुकी है. सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट के बाद बुधवार को कोर्ट ने शिकायतकर्ता लखविंदर कौर को 27 मार्च को पेश होने का नोटिस दिया. लखविंदर के पति बादल सिंह की दंगों में मौत हो गई थी.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।