जगदीश टाइटलर को क्लीन चिट का विरोध
(India)
वरिष्ठ कांग्रेस नेता जगदीश टाइटलर को 1984 सिख विरोधी दंगे के एक मुकदमे में सीबीआई की ओर से दी गई क्लीन चिट पर विरोध जताते हुए दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी प्रदर्शन करने का एलान किया है। डीएसजीपीसी का कहना है कि सिख विरोधी दंगे के दौरान हजारों सिखों को साजिश के तहत दिल्ली की गलियों में मारा गया। डीएसजीपीसी के अध्यक्ष मनजीत सिंह जीके ने कहा कि टाइटलर को क्लीन चिट देकर सिखों के जख्मों पर नमक छिड़का गया है। वहीं, दिल्ली विधानसभा में राजौरी गार्डन के आप विधायक जरनैल सिंह ने इस मामले को उठाते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार ने सिखों को धोखा दिया है। डीएसजीपीसी के महासचिव मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि कानूनी विशेषज्ञों से राय लेने के बाद इस मामले में कानूनी लड़ाई लड़ी जाएगी। आप विधायक जरनैल सिंह ने कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार एक तरफ तो विशेष जांच दल गठित करने की बात कर रही है। दूसरी ओर गुपचुप तरीके से जगदीश टाइटलर को क्लीन चिट दे रही है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।