पश्चिंम बंगाल के नदिया में हुए नन गैंगरेप मामले में राज्य की सीआईडी ने मुंबई में पहली गिरफ्तारी के 24 घंटों के भीतर दूसरी गिरफ्तारी भी कर ली है. सीआईडी ने मामले में मो. सलीम और गोपाल सरकार को गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक मुंबई पुलिस की मदद से बुधवार को पश्चिम बंगाल सीआईडी ने नगपाड़ा से मोहम्मद सिकंदर शेख उर्फ मो. सलीम को गिरफ्तार किया. सलीम बंगाल का रहने वाला है और उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. सीआईडी की टीम गुरुवार को उसे मुंबई से कोलकाता लेकर पहुंची, वहीं उससे पूछताछ के बाद 24-परगना से गोपाल सरकार नाम के दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, गोपाल बांग्लादेश का रहने वाला है और वह अवैध तरीके से भारत में रह रहा है. पुलिस मामले में अब तीसरे आरोपी की तलाश में है. गौरतलब है कि बीते 13 मार्च की रात नदिया के एक कॉन्वेंट में बदमाशों के एक गैंग ने लूट की घटना को अंजाम दिया था. इस दौरान उन्होंने 72 साल की नन से गैंगरेप किया.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।