सेना की एक टुकडी पर किये गये एक आतंकवादी हमले में सेना का तीन जवान शहीद हो गए जबकि चार सैनिक घायल हो गये सूत्र के मुताबिक अरुणाचल प्रदेश के खोन्सा इलाके में दो गाडियों में सेना का एक काफिला जा रहा था. आतंकियों ने इन दोनों गाडियों पर घात लगाकर हमला किया और अंधाधुंध गोलियां बरसाई. इससे मौके पर ही तीन सैनिकों की मौत हो गयी और चार सैनिकों के घायल होने की खबर है. बताया जा रहा है कि सेना कोई ऑपरेशन में नहीं जा रही थी बल्कि खोन्सा स्थित अपना हेडक्वार्टर जा रही थी. इस घटना में एनएससीएन (के) गुट का हाथ होने की आशंका जतायी जा रही है. एनएससीएन (के) प्रतिबंधित नागा संगठन है और यह संगठन इस क्षेत्र में काफी दिनों से सक्रिय है. हाल ही में भारत सरकार ने जब नागा प्रतिनिधियों से वार्ता के लिए एक बैठक बुलाई थी तो इस संगठन ने इसमें भाग नहीं लिया था.
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।