उत्तराखंड में दो वन्यजीव तस्कर गिरफ्तार
(India)
उत्तराखंड पुलिस को जंगली जानवरों के शिकार की शिकायतें लंबे समय से मिल रही थी...लेकिन अब जाकर पुलिस ने दो तस्करों को तेंदुआ की खाल साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस के मुताबिक मुखबिर से मिली जानकारी के अनुसार ये दोनों तस्कर को हल्द्दानी से गिरफ्तार किया गया है... जिसके पास से 7 फिट लंबे तेंदुआ की खाल बरामद की गयी है... जिसकी कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में 6 लाख रुपये है.... वहीं दोनों आरोपियों को वन्य जीव अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। गौरतलब है की उत्तराखंड में तेंदुए के शिकार को रोकने के लिए केवल मुख्य सड़कों और वनग्रामों में ही गश्त के नाम पर खानापूर्ति होती है.... यही कारण है कि वन्य प्राणियों के शिकार के मामले थम नहीं रहे हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।