साइट पर अश्लील तस्वीर डालने वाले अमेरिकी को 18 साल की जेल
(India) बदला लेने की नीयत से बनाई गई पोर्न साइट पर हजारों महिलाओं व पुरुषों की अश्लील तस्वीर डालने वाले अमेरिकी को 18 साल जेल की सजा सुनाई गई है। अमेरिका के आपराधिक इतिहास में अपनी तरह का यह पहला मामला है। कैलिफोर्निया के सैन डिएगो निवासी 28 वर्षीय केविन बोलार्ट को इस साल फरवरी में वेबसाइट चलाने का दोषी करार दिया गया था। वेबसाइट पर 10 हजार से अधिक अश्लील तस्वीरें थीं। कैलिफोर्निया की अटॉनी जनरल कमला हैरिस के अनुसार, अमेरिका में साइबर उत्पीड़न से संबंधित वेबसाइट चलाने वाले किसी व्यक्ति को पहली बार इस तरह की सजा हुई है। बोलार्ट की वेबसाइट यूगॉटपोस्टेडडॉटकॉम दिसंबर 2012 में शुरू की गई थी। वह लोगों से बिना इजाजत लिए उनकी तस्वीरें डालता था। बोलार्ट चेंजमाईरेपुटेशनडॉटकॉम नामक एक अन्य बेवसाइट भी चलाता था। इसकी मदद से पोर्न साइट से तस्वीरें हटाने के लिए वह लोगों से प्रति तस्वीर 350 डॉलर की उगाही करता था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।