मनमोहन सिंह के खिलाफ टली सुनवाई
(India)
दिल्ली की एक विशेष अदालत ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के खिलाफ कोयला ब्लॉक आवंटन से जुड़े मामले की सुनवाई बुधवार को टाल दी गई है। इसी अदालत ने 11 मार्च को मनमोहन के खिलाफ सम्मन जारी कर बातौर आरोपी उन्हें इस मामले में पेश होने के लिए कहा था, जिसे पूर्व प्रधानमंत्री ने सर्वोच्च न्यायालय में 25 मार्च को चुनौती दी थी। सुप्रीम कोर्ट ने मनमोहन की याचिका पर सुनवाई करते हुए सम्मन पर एक अप्रैल को रोक लगा दी थी। इस बारे में बताए जाने पर मामले की सुनवाई कर रही विशेष अदालत के न्यायाधीश भरत पराशर ने बुधवार को सुनवाई टाल दी।
DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।