फ्रांस के साथ राफेल जेट सौदा करने पर भाजपा नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी ने केंद्र सरकार को काटघरे में लाने की धमकी दी है। स्वामी ने दावा किया है की इस युद्धक विमान में कई खामियां हैं और केंद्र सरकार अपना सौदा जारी रखती है तो उनका फैसला देशहित में नहीं होगा। स्वामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से राफेल समझौते को आगे न बढ़ाने का निवेदन किया। उनका कहना है कि पूर्ववर्ती यूपीए सरकार ने यह सौदा किया था। फ्रांसीसी विमान राफेल जेट लिबिया और मिस्र में सबसे खराब विमान साबित हुआ था। उल्लेखनीय है कि मोदी फिलहाल फ्रांस दौरे पर हैं और फ्रांस के नेतृत्व से इस समझौते के विस्तार पर बात करेंगे। स्वामी ने राफेल का विरोध करने की वजह बताते हुए कहा कि इसमें कम ईंधन भरे जाने की क्षमता है। साथ ही इसकी क्षमता भी अच्छी नहीं इसलिए दुनिया में कोई भी देश इस विमान को नहीं ले रहा है। स्वामी ने कहा कि राफेल के पक्ष में फैसला लेने से भाजपा सरकार को शर्मिदगी उठानी पड़ेगी।
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।