टोल प्लाजा कर्मचारी से 44 लाख लूटे
(India)
राजधानी जयपुर के शिवदासपुरा टोल प्लाजा से बैंक में रुपए जमा कराने जा रहे टोल प्लाजा कर्मचारी से दो बाइक सवार बदमाश 44 लाख रुपए लूटकर फरार हो गए सोमवार सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे टोल के कर्मचारी राजेश शर्मा टोल पर इकटठे 44 लाख रुपए बैग में भरकर सांगानेर स्थित एक्सिस बैंक की शाखा में जाम करवाने जा रहे था,,,,, शिवदासपुरा रेलवे फाटक के पास टोल प्लाजा की ओर से आए पल्सर बाइक आए दो बदमाशों ने राजेश के हेलमेट पर हॉकी से वारकर गिरा दिया ,,इसके बाद जमीन पर गिरे कर्मचारी से रूपए से भरा बैग छीनकर फरार हो गए ,,वहीं कर्मचारी की ओर से सूचना मिलने पर तुरंत टोल मैनेजर और पुलिस मौके पर पहुॅची और घटना की जानकारी ली ,, लूट की पूरी जानकारी लेकर पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है,,वहीं पुलिस को घटनास्थल के पास ही ढाबे के कर्मचारियों ने बताया कि टोल कर्मचारी अपनी बाइक धीरे चला रहा था,,, बाइक सवार बदमाशों ने हॉकी के वार से इसे नीचे गिरा दिया और रूपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गए,,,लेकिन कर्मचारी ने बचाव का प्रयास नहीं किया ,,,, इस दौरान कर्मचारी ने कोई शोर नहीं मचाया और बदमाश बैग आसानी से उठाकर ले गए ,,,,, पुलिस मामला संदिग्ध मानते हुए टोल कर्मचारी से पूछताछ कर रही है ,,वहीं पुलिस ने शहर में बैग छीनकर फरार हुए बदमाशों की तलाश में शहरभर में नाकाबंदी कराई है,,,,

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।