(UTTARPRADESH, India)
जनपद में तैनात एक सिपाही की करतूत ने खाकी को कलंकित कर दिया है। शादी का झांसा देकर वह किशोरी के साथ दुराचार करता रहा। दस दिन पहले वह किशोरी को परिचित के कमरे पर ले गया। फिर अपने दो वर्दीधारी साथियों के साथ बलात्कार किया। विरोध करने पर लड़की के साथ मारपीट की गई। पीड़िता शिकायत लेकर कोतवाली पहुंची, लेकिन पुलिस ने उसकी फरियाद सुनने की बजाए फटकार लगाकर भगा दिया। बुधवार को वह अफसरों से शिकायत करने पहुंची तो हड़कंप मच गया।पुलिस अधीक्षक कार्यालय में तैनात एक आरक्षी चार वर्ष पहले सुल्तानपुर जनपद के रामगंज पुलिस चौकी में तैनात था। वहां तैनाती के दौरान उसकी ड्यूटी त्रिसुड़ी इलाके में स्थित एक बैंक में सुरक्षा के लिए लगती थी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।