(DELHI, India)
पुलिस ने बताया कि यह घटना उस समय हुई जब टाटा कंसलटेंसी में इंजीनियर अंकित चौहान अपनी पत्नी के साथ ऑफिस में खाना खाने के बाद घर लौट रहे थे. एक होंडा एकॉर्ड ने उनके एसयूवी का पीछा किया और कार में सवार दो लोगों ने उन पर हमला किया.पुलिस ने बताया कि हमलावरों ने पहले अंकित के कार पर गोली चलायी. उसके बाद वे कार से बाहर निकले और अंकित पर गोली चला दी. गोली अंकित की गर्दन में लगी थी. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी घटनास्थल से फरार हो गए. इसके बाद अंकिच को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था.अंकित की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक अंकित के शरीर में दो गोलियां लगीं थीं. इनमें से एक गोली अंकित के हाथ पर और दूसरी उसकी गर्दन पर लगी थी. पुलिस अभी भी संदिग्धों से पूछताछ कर रही है.पुलिस ने अंकित के मामा के लडडके को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था. घटना की जांच के लिए पुलिस की एक टीम मेरठ भी गई थी. अंकित के परिवार वालों ने डीआईजी से मुलाकात कर जल्द से जल्द अपराधियों पकड़ने की मांग की है.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।