विक्षिप्त महिला से गैंगरेप
(India)
उत्तराखंड के रामनगर में इंसानियत को शर्मसार करते हुए दो युवकों ने एक विक्षिप्त महिला से गैंगरेप किया। पुलिस ने एक बलात्कारी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका साथी मौके से भाग निकला। जानकारी के अनुसार रामनगर क्षेत्र में 40 वर्षीय विक्षिप्त महिला को बुधवार रात बेलगढ़ निवासी शिवराम और सूरज को बहलाकर अपने साथ गुलरघट्टी स्थित एक खंडहर में ले गए और उसके साथ गैंगरेप किया। इस बीच किसी राहगीर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शिवराम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पीड़ित महिला का मेडिकल कराकर शिवराम के खिलाफ धारा 376 के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया, जबकि फरार सूरज की तलाश की जा रही है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।