केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की एक मॉर्फ्ड अश्लील फोटो वॉट्सऐप पर सर्कुलेट करने के आरोप में लोकजनशक्ति पार्टी के एक नेता के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। बीजेपी ने समस्तीपुर के एसपी से इसकी शिकायत करते हुए लोजपा के नगर अध्यक्ष उमाशंकर मिश्रा को मुख्य आरोपी बनाया है। पुलिस इस मामले में लोजपा के कई नेताओं से पूछताछ कर रही है। समस्तीपुर में बीते कुछ वक्त से श्दोस्तीश् नाम के वॉट्सऐप ग्रुप पर स्मृति की एक मॉर्फ्ड अश्लील फोटो सर्कुलेट की जा रही थी। इस ग्रुप के मॉडरेटर लोजपा नेता रवींद्र कुमार सिंह हैं। वहीं, उमाशंकर मिश्रा पर आरोप है कि उनके मोबाइल से यह फोटो कई बीजेपी नेताओं को भेजी गई। बीजेपी ने पुलिस के पास एफआईआर दर्ज कराते वक्त सबूत के तौर पर मिश्रा के मोबाइल से भेजी गई फोटो भी उपलब्ध कराई है। पुलिस की साइबर क्राइम सेल इस मामले की जांच कर रही है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।