(UTTARPRADESH, India)
मानसिक रूप से बीमार नाबालिग से गैंगरेप के बाद फिर से रेप की आशंका से उसे जंजीरों से बांध दिया। 4 दिन पहले नाबालिग से गैंगरेप हुआ था। परिजनों ने पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने और आरोपियों की गिरफ्तारी में सुस्ती बरतने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि पीड़िता को फिर से गैंगरेप से बचाने के लिए उन्होंने उसे जंजीरों में जकड़ दिया है। हालांकि पुलिस आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की बात कह रही है। शामली के कांधला थाना क्षेत्र में 4 दिन पहले थाने से महज 100 मीटर की दूरी पर मानसिक रूप से बीमार नाबालिग का अपहरण कर उसके साथ गैंगरेप की घटना हुई थी। परिजनों ने नाबालिग को खून से सना और बिना कपड़ों के गन्ने के खेत से बरामद किया था। इसके बाद परिजनों ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ अपहरण और गैंगरेप की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वारदात के 4 दिन बाद भी पुलिस आरोपियों का पता नहीं लगा पाई है। परिजनों का कहना है कि आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। पीड़िता के परिजनों ने बेटी को दोबारा गैंगरेप से बचाने के लिए उसे जंजीरों में जकड़ दिया। परिजनों का कहना है कि 4 दिन पहले हमारी बेटी के साथ गैंगरेप की घटना हुई थी। पुलिस ने एक बार भी मामले की जानकारी लेने हमारे घर नहीं आई। पुलिस अभी तक किसी भी आरोपी का नाम तक पता नहीं लगा पाई है। पीड़िता के साथ दोबारा रेप की घटना न हो इसलिए उसे जंजीरों में बाधंकर रखते हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।