सुब्रमण्यम स्वामी लड़ेंगे आसाराम का केस
(India) भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने गुरूवार को दुष्कर्म के आरोप में जोधपुर की केंद्रीय जेल में बंद आसाराम से मुलाकात कर उनका केस लड़ने का आश्वासन दिया। मुलाकात के बाद स्वामी ने कहा कि जमानत मिलना आसाराम का मौलिक अधिकार है और निचली अदालत में जमानत की याचिका दाखिल करेंगे।स्वामी ने आगे कहा कि वह आसाराम का केस अदालत में लडेंगे। आसाराम के मामले की तुलना लालू प्रसाद यादव और जयललिता के मामलों से तुलना करते हुए भाजपा नेता ने कहा कि सजा होने के बाद जब यह दोनों जेल से बाहर रह सकते हैं तो आसाराम को क्यों जेल में रखा हुआ है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।