दलित युवती की दुष्कर्म के बाद हत्या
(UTTARPRADESH, UTTARPRADESH) पशुओं को चारा डालने गई एक दलित युवती का गांव के ही चार युवकों ने अपहरण कर लिया और दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपियों ने शव को पेड़ पर लटका दिया। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गया। पूर्व मंत्री राजवीर सिंह अन्य बसपा नेताओं के साथ मौके पर पहुंचे और मामले में कार्रवाई की मांग की। मामला थाना क्षेत्र के एक गांव का है। युवती के पिता ने बताया कि उनकी बेटी सुबह साढ़े तीन बजे घर से पशुओं को चारा डालने घेर में गई थी। इस दौरान उसका गांव के अंकित ठाकुर, कैलाश सिंह, प्रवीन सिंह अमित सिंह ने अपहरण कर लिया। असलाह से लैस आरोपियों को युवती का मुंह भींचकर खेतों की ओर ले जाते हुए गांव के चोखेलाल ने भी देखा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।