अवैध हथियार के मामले में सलमान खान की 29 अप्रैल को जोधपुर कोर्ट में पेशगी है. लेकिन कोर्ट सलमान को पेश न होने पर फटकार लगा सकती है. सलमान खान के कोर्ट न पहुंचने पर कोर्ट ने सलमान से 29 अप्रैल को जवाब पेश करने को कहा है। सलमान के खिलाफ आरोप है कि उन्होंने पेशी से राहत पाने के लिए कोर्ट में बताया कि उनकी तबीयत खराब है, जबकि उस दौरान सलमान अपनी फिल्म बजरंगी भाईजान की शूटिंग का काम कर रहे थे..उन्होंने बीमारी का हवाला देकर हाजिरी माफी मांगी थी। जबकि ऐसा आवेदन पेश करना झूठा साक्ष्य देने की श्रेणी में आता है। ऐसे में सलमान की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।