रामा राव ने खारिज किया नीरज कुमार कर दावा
(India)
अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम पर सीबीआई के पूर्व डीआईजी नीरज कुमार के दावे को खारिज करते हुए तत्कालीन सीबीआई निदेशक विजय रामा राव ने कहा कि दाऊद ने सरेंडर की कोई पेशकश नहीं की थी. उन्होंने कहा, दाऊद के सरेंडर के ऑफर को इनकार करने की बात सोची भी नहीं जा सकती. राव ने कहा कि दाऊद इब्राहिम ने सरेंडर की कोई पेशकश नहीं की थी. ऐसे किसी भी प्रस्ताव की जानकारी नहीं थी. उन्होंने कहा कि अगर ऐसा ऑफर आता तो उसे ठुकराने की गुंजाइश ही नहीं थी.श् इससे पहले नीरज कुमार ने दावा किया है कि उन्होंने जून 1994 में अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम से फोन पर तीन बार बात की थी. इस बातचीत में दाऊद ने सरेंडर की पेशकश भी की थी. गौरतलब है कि उस वक्त कुमार 1993 मुंबई ब्लास्ट की तहकीकात कर रही सीबीआई की टीम को लीड कर रहे थे. इसी दौरान उनकी मुलाकात ऑर्थर रोड जेल में बंद दाऊद के खासमखास मनीष लाला से हुई. नीरज कुमार के मुताबिक लाला ने ही उनकी दाऊस से बातचीत करवाई थी.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।