जोधपुर में बाल विवाह मानने से इन्कार करने पर पंचायत ने लड़की के परिवार पर 16 लाख रुपये का अर्थदंड लगा दिया। नहीं देने पर बिरादरी से बाहर करने और हुक्का-पानी बंद करने का तालिबानी फरमान सुना दिया। लूणी तहसील के रोहिचा खुर्द गांव की संतादेवी का विवाह 11 माह की उम्र में सांवलराम के साथ कर दिया गया था। लेकिन अब बड़ी हुई संतादेवी ने शादी मानने से इन्कार कर दिया है। वह शिक्षक बनना चाहती है। परिजनों ने तो इस बात को मान लिया, लेकिन नाराज समाज के पंचों ने पूरे परिवार का सामाजिक बहिष्कार करते हुए 16 लाख रुपये का अर्थदंड लगाने का फरमान जारी कर दिया। पीड़िता व परिजनों ने सारथी ट्रस्ट की मैनेजिंग ट्रस्टी कृति भारती से संपर्क कर अपनी व्यथा सुनाई। कृति भारती के मुताबिक, हम पंचों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की तैयारी कर रहे हैं। साथ ही, संतादेवी के ससुरालवालों को भी समझाने की कोशिश में जुटे हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।