दिल्ली में महिला पर हमले का आरोपी कांस्टेबजल बर्खास्त
(India)


दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के हेड कांस्टेबल ने कहासुनी होने पर एक महिला को ईंट मारकर घायल कर दिया। घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस बीच, स्पेशल ट्रैफिक पुलिस कमिश्नर मुकेश चंद ने इस मामले में हेड कांस्टेबल को बर्खास्त कर दिया है और केस दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी भी की जा चुकी है। दिल्ली के पुलिस कमिश्नर बीएस बस्सी ने घटना को शर्मनाक बताया है और इसकी घोर निंदा भी की है। इस मामले में आज संसद में भी बवाल होने के आसार हैं। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह इस मामले में बयान भी दे सकते हैं। मंगलवार को आरोपी पुलिस कांस्टेबल को अदालत में पेश किया जाएगा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।