योगगुरू बाबा रामदेव के पदार्था स्थित पतंजलि फूड एंड हर्बल पार्क में कल स्थानीय ट्रक यूनियन और पार्क के सुरक्षाकर्मियों के बीच हुए हिंसक संघर्ष में एक व्यक्ति की मौत हो गयी और चार अन्य घायल हो गये.मामले के संबंध में पूछताछ के लिये पुलिस ने बाबा रामदेव के भाई रामभरत सहित दो व्यक्तियों को हिरासत में लिया है. हरिद्वार (ग्रामीण) पुलिस अधीक्षक परमेंद्र डोभाल ने बताया कि पार्क में बनने वाले सामान की ढुलाई के काम से हरिद्वार के बाहर के ट्रक लगे हुए हैं जिसका स्थानीय ट्रक यूनियन विरोध कर रही थी. आज इस बात को लेकर स्थानीय ट्रक यूनियनों का विरोध इतना बढा कि उन्होंने पार्क से सामान लेकर निकलने वाले ट्रकों को रोक लिया. उन्होंने बताया कि इस बात को लेकर पार्क के सुरक्षाकर्मियों और ट्रक यूनियन के ड्राइवरों के बीच शुरू हुई कहासुनी जल्दी ही मारपीट और पत्थरबाजी में बदल गयी. इसी बीच, पार्क के सुरक्षाकर्मियों ने कथित तौर पर गोलीबारी शुरू कर दी जिसमें एक ट्रक डाइवर की मौके पर ही मृत्यु हो गयी.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।