रेप के आरोपियों पर पंचायत का बेतुका फैसला
(India)
दिल्ली से फरीदाबाद में एक पंचायत ने बैतुका फैसला लिया है.. नाबालिग का गैंगरेप करने वालों को सजा के तौर पर बस पांच जूते खाने होंगे और 50 हजार की मामूली सी रकम चुकानी होगी. दरअसल, गांव के दो लोगों पर आरोप है कि उन्होंने मिलकर एक नाबालिग लड़की का रेप किया। पीड़िता उनके पड़ोस वाले घर में रहती थी और उनके घर पानी भरने आई थी, इसी दौरान दोनों ने बच्ची को अपनी हवस का शिकार बना लिया। मामला जब पंचायत में पहुंचा तो दोनों को मामूली सी सजा देकर मामले को रफा दफा करने की कोशिश की गई। पीड़ित पक्ष की शिकायत के बाद अब मामला पुलिस के हाथ में है। थाने में दर्ज एफआईआर के आधार पर पुलिस दोनों आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की बात कह रही है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।