मध्य प्रदेश के शिवपुरी में एक आदिवासी महिला के साथ गैंगरेप की घिनौनी वारदात हुई है। पुलिस के मुताबिक महिला के साथ 6 लोगों ने गैंगरेप किया। बताया जा रहा है कि इस वारदात को इसलिए अंजाम दिया गया क्योंकि उन्हें शक था कि महिला गांव में काला जादू करती है। वारदात के बाद महिला की हालत बेहद गंभीर है। शिवपुरी से महिला को ग्वालियर के अस्पताल में रेफर किया गया है। सूत्रों के मुताबिक गैंगरेप के साथ साथ महिला की बुरी तरह से पिटाई भी की गई। इस मामले में पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।