दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट ने 1984 के सिख विरोधी दंगों के मामले में सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट पर सवाल उठाए हैं. कोर्ट ने कहा है कि सीबीआई यह बताए कि उसने कांग्रेस नेता जगदीश टाइटलर के खिलाफ क्या कार्रवाई की. अदालत ने इसलिए सवाल उठाए, क्योंकि जगदीश टाइटलर के खिलाफ सबूत सामने आए थे. कोर्ट के कड़े रुख से मामला फिर गरमाता दिख रहा है. गौरतलब है कि 1984 के सिख विरोधी दंगों के मामले में जगदीश टाइटल पर आरोप है कि उन्होंने गवाह पर प्रभाव डालने के लिए कनाडा में अपनी बहन के अकाउंट में 5 करोड़ रुपये डाले थे. इस अकाउंट को पहले कनाडा सरकार ने फ्रीज कर दिया था, लेकिन फिर बाद में उससे प्रतिबंध हटा दिया गया था. साथ ही अमिताभ बच्चन ने बयान दिया था कि वे नहीं जानते कि जगदीश टाइटलर त्रिमूर्ति भवन में उस वक्त थे या नहीं, जब इंदिरा गांधी की हत्या हुई थी. अब पूरे मामले में 26 जून को सीबीआई को अपना जवाब देना है.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।