मध्यप्रदेश के भोपाल में चलते डंपर में एक गर्भवती महिला के साथ रेप की कोशिश की गई ..जिससे बचने के लिए महिला, अपने पति के साथ चलते डंपर से कूद गई.. घायल अवस्था में महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है..जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है.. भोपाल के कोलार थाना क्षेत्र में बीती रात एक डंपर चालक ने तीन लोगों के साथ मिलकर गर्भवती महिला से रेप की कोशिश की... महिला की आबरू बचाने के लिए दंपती चलते डंपर से कूद गए... महिला की हालत नाजुक बताई जा रही है.. जिसका भोपाल के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है.. जानकारी के अनुसार डंपर चालक ने दंपती को लिफ्ट देने का कहकर बैठाया था.. नियत खराब होने पर डंपर में बैठे अपने तीन साथियों के साथ मिलकर महिला से छेड़छाड़ शुरू कर दी... इसके बाद चारों ने उसके साथ रेप की कोशिश की... जब महिला के पति ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की... घबराए दंपती ने चलते डंपर से कूदकर अपनी आबरू बचाई...जिससे महिला गंभीर रुप से घायल हो गई.. पुलिस ने बताया कि दंपती बीती रात ढाई बजे बरखेड़ा पठानी के पास लिफ्ट मांग रहे थे..जिसके बाद ये घटना घटी..फिलहाल पीडिता को नमर्दा ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है...और पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने कि कोशिश कर रही है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।