विशेष अभियान के तहत 400 लोग गिरफ्तार
(India)
राजस्थान पुलिस की ओर से चलाए गए विशेष अभियान के तहत 402 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है..गृहमंत्री के निर्देशों के बाद पुलिस महानिदेशक मनोज भट्ट ने आदेश जारी कर सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को महिलाओं से छेडछाड, शराब तस्करी, जुआ और सट्टे खेलने वालों के साथ ही अवैध हथियार रखने वालों पर विशेष निगरानी रखकर कार्रवाई करने को कहा था.इस अभियान के तहत महिलाओं के साथ छेड़छाड़ के मामलों में 5, शराब तस्करी के मामले में 53, जुआ और सट्टा खेलने वाले 265 और अवैध हथियार रखने वाले 79 लोगों पर कार्रवाई कर गिरफ्तार किया गया है..

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।