विवाह समारोहों से बैग चुराने वाले बाल गिरोह का पर्दाफाश
(India)
जयपुर के कानोता थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विवाह समारोहों से बैग चुराने वाले बाल गिरोह का पर्दाफाश किया है पुलिस ने गिरोह से जुडे 5 बाल अपचारियों को गिरफ्तार किया है पुलिस की माने तो शहर में विवाह समारोहों में कीमती सामान ,ज्वैलरी और नकदी से भरे बैग पार करने की वारदातें बढ़ती जा रही थी पुलिस ने विशेष टीम बनाकर संदिग्धों पर नजर रखी और गिरोह का पर्दाफाश किया, थानाधिकारी राजवीर सिंह ने बताया कि इलाके में विवाह समारोह से चोरी की बढ़ती वारदातों को देखते हुए इस गिरोह के 5 सदस्यों को गिरफ्तार किया है पुलिस गिरफ्त में आए सभी सदस्य बाल अपचारी है पुलिस ने पूछताछ कर अन्य वारदातों की जांच शुरू की है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।