मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में एक पत्रकार को अगवा कर हत्या कर देने के मामले की जांच विशेष जांच दल (एसआईटी) करेगा। इस मामले में दो आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं, वहीं एक फरार आरोपी पर पुलिस ने 30 हजार का इनाम घोषित किया है। जिला मुख्यालय से लगभग 40 किलोमीटर दूर कटंगी क्षेत्र से शुक्रवार की देर शाम पत्रकार संदीप कोठारी का कार सवार लोगों ने अपहरण कर लिया था। संदीप अपने एक मित्र ललित के साथ मोटरसाइकिल से थे। आरोपियों ने संदीप के मित्र की जमकर पिटाई की थी और उसे मौके पर ही छोड़ दिया था। बालाघाट परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक डीसी सागर ने सोमवार को बताया कि कोठारी के अपहरण की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तलाशी अभियान तेज कर दिया और दो संदिग्धों- विशाल तांडी और ब्रजेश डहरवाल को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उन्होंने अपहरण के बाद हत्या कर जलाकर मारने की बात स्वीकारी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।