दिल्ली में प्रति व्यक्ति आय वित्त वर्ष 2014-15 में लगभग 13.50 फीसद बढ़कर 2.41 लाख रुपये हो गई जो कि इससे पूर्व के वर्ष में 2.12 लाख रुपये थी। दिल्ली विधानसभा में आज पेश आर्थिक समीक्षा (2014-15) में यह निष्कर्ष निकाला गया है। इसके अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में 87,748 रुपये प्रति व्यक्ति के आय राष्ट्रीय औसत का करीब तीन गुना है। सर्वेक्षण के अनुसार मौजूदा कीमतों के आधार पर सकल राज्य घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) 2014-15 में बढ़कर 4.51 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया जो कि पूर्व वित्त वर्ष की तुलना में 15.35 फीससदी की बढ़ोतरी दिखाता है। दिल्ली में प्रति व्यक्ति आय 13.5 फीसद बढ़ी दिल्ली में प्रति व्यक्ति आय वित्त वर्ष 2014-15 में लगभग 13.50 फीसद बढ़कर 2.41 लाख रुपये हो गई जो कि इससे पूर्व के वर्ष में 2.12 लाख रुपये थी।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।