नाबालिग गैंगरेप पर महिला आयोग ने लिया संज्ञान
(India)

हरियाणा के फरीदाबाद में कुछ ऑटो रिक्शा चालकों द्वारा दिल्ली की नाबालिग लड़की से सामूहिक बलात्कार के मामले का हरियाणा महिला आयोग ने संज्ञान लिया है। हरियाणा महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुमन दहिया ने कहा कि यह घटना समाज के लिए अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण तथा चिंता का विषय है। इसका आयोग ने संज्ञान लेकर पुलिस विभाग को सख्त कार्रवाई करने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में हुए निर्भया कांड के पश्चात देश में महिला उत्पीड़न के बारे कई प्रकार के नए एवं सख्त कानून अमल में लाए गए है। लेकिन इसके बावजूद भी कुछ घटिया मानसिकता वाले तत्व घृणित घटनाओं को अन्जाम देते हैं। अतरू ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की आवश्यकता है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।